Taj Mahel

1

ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। इसका निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में करवाया था। जिसकी मृत्यु 1631 में बच्चे को जन्म देते वक्त हुई थी। इसका निर्माण सन 1632-1653 के बिच हुआ था।

Chichen Itza

2

चीचेन इट्ज़ा युकाटन, मैक्सिको में स्थित है। यह अपने विश्व प्रसिद्ध पिरामिडीय आकृति के मयान मंदिर और यहाँ से निकलने वाली अजीब आवाजों के कारण प्रसिद्ध है और यहाँ के हर एक मंदिर में 365 सीढ़िया है। माना जाता है की इसे कोलम्बियाई माया सभ्यता ने नोहवी और बारहवीं शताब्दी के बिच बनाया। और यहाँ हर वर्ष 1.2 मिलियन से भी ज्यादा पर्यटक आते है।

Great Wall Of China

3

चीन की दिवार विश्व की सबसे बड़ी दीवार है। जिसकी लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है। यह मिट्टी, ईंटो और पत्थरों से बनी किले नुमा दिवार है। इसे चीन के कई शासकों और राजाओं द्वारा उत्तरी हमलावरों से बचने के लिए बनाया गया था। माना जाता है की इसे 5 वीं शताब्दी से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया। यह दीवार इतनी बढ़ी है की अंतरिक्ष से दिखाई देती है। कहा जाता है की इस दीवार के बिच में खाली जगह है और इसे मिला दिया जाये तो इसकी लम्बाई 8848 किलोमीटर हो जाएगी।

Christ the redeemer statue

4

यह ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पहाड़ के ऊपर 130 फ़ूट ऊंची ईसा मसीह की प्रतिमा है। यह मूर्ति तिजूका फारेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाड़ो पर्वत की चोटी पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा को कंक्रीट और सोपस्टोन से बनाया गया है। इसका निर्माण 1922 से 1931 के बिच किया गया था।

Macchu Picchu

5

माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 2430 मीटर (7970 फ़िट) है। यह एक इंका सभ्यता से संबधित प्राचीन स्थल है। इसका निर्माण 1438-1472 में किया गया। इसे “लॉस्ट सिटी ऑफ़ द इन्का” के नाम से भी जाना जाता है।

Petra

6

पेट्रा प्राचीन काल में निर्मित जॉर्डन (Jordan) में बसा एक ऐतिहासिक नगर है। पेट्रा का नाम एक यूनानी शब्द पेट्रोस से पड़ा जिसका मतलब चट्टानों से होता है। इसकी स्थापना 312 ईसा पूर्व की गई थी। यह बड़ी-बड़ी इमारतों और चट्टानों में तराशे जाने के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ की चट्टानें लाल रंग की होती है इसलिए इसे रोज सिटी (Rose City) के नाम से भी जाना जाता है। पेट्रा जॉर्डन का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है।

The Roman Colosseum

7

The Roman Colosseum इटली के रोम नगर शहर में स्थित है। जो रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा अखाड़ा है। इस स्टेडियम को कंक्रीट और रेत से बनवाया गया है। जिसमें लगभग 5000 लोग एक साथ बैठ सकते है। इसका निर्माण कार्य सम्राट टाइटस द्वारा 80वीं शताब्दी में पूरा करवाया गया। माना जाता है की यहाँ केवल मनोरंजन के लिए योद्धाओं द्वारा पशुओं के साथ लड़ाइयाँ लड़ी जाती थी। जिसमे 10 लाख से भी ज्यादा मनुष्यो और 5 लाख से ज्यादा पशुओ की मृत्यु हो गई थी।